रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद ,होली , खूनी होली में तब्दील

0
138

अमेठी/ होली के दिन खून की होली खेली गई। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाबूपुर रेवड़ा में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, वहीं सात लोग बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना बाबूपुर रेवणा में रंग लगाने को लेकर उठे विवाद में दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। जिसमें दोनों पक्षों से करीब 9 लोग घायल हो गए।

दोनों पक्षों से एक-एक लोगों की मौत
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। बाकी घायल 7 लोगो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में अखण्ड प्रताप सिंह (32) और शिवराज पासी (55) के नाम है। सूचना मिलने पर डीएम और एसपी भी घटनास्थल के मौके पर पहुंच गए।

एसपी ने दी जानकारी

एसपी दिनेश सिंह ने बताया, कि ठाकुर और पासी समाज में रंग लगाने को लेकर यह घटना हुई है सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स लगाई गई है। तहरीर मिलते ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। दोनों शवों का पंचायतनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। SP ने बताया, ठाकुर और पासी समाज के दोनों परिवारों के बीच रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया।

के मास न्यूज़ सुल्तानपुर

In