सपा नामदार और भाजपा कामदार है – प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

0
81

गंभीरपुर (आजमगढ़)। विकासखंड मोहम्मदपुर के रानीपुर रजमो स्थित मां अगवानी माता के प्रांगण में लोक सभा उप चुनाव की जनसभा का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रहें। कार्यक्रम में दोपहर 12:00 बजे जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे पूरा प्रांगण जय श्री राम के नारों से गूंज उठा उसके उपरांत भाजपा नेता डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा व मोहम्मद पुर ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अंग वस्त्र व गदा भेंट की गई। लोक सभा सदर से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव समर्थन में अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा,बसपा और कांग्रेश केवल नाम दार पार्टी है वहीं भाजपा के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी वह प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी जी के अथक प्रयास से जो जनहित में अनेक कार्य किए जा रहे हैं उससे भाजपा कामदार पार्टी है सपा जहां सिर्फ जातिवाद की राजनीति करती है वहीं भाजपा काम की बात करती है। वही भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ने कहा कि केवल 2 साल की बात है आप सभी लोगों से निवेदन है कि एक बार इस अपने बेटे को भी कमल के सामने वाला बटन दबाकर विजई बनाइए अगर हर गरीब की आवाज बनकर सब के हक की लड़ाई नहीं लड़ लूंगा तो कभी भी चुनाव नहीं लड़ूंगा अखिलेश यादव को अगर आजमगढ़ की जनता से इतना ही प्यार और दुलार रहता तो कभी भी आजमगढ़ सीट हुआ नहीं छोड़ते। इस मौके पर सैकड़ों समर्थकों के साथ रामदर्शन यादव ने पार्टी ज्वाइन किया इस मौके पर नीलम सोनकर रामाधीन सिंह नरेंद्र सिंह अभय पटेल मंजू सरोज आलोक सिंह अरविंद सिंह प्रमोद श्रीवास्तव अनीता कमल ब्लॉक प्रमुख विजय विश्वकर्मा ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह ब्लाक प्रमुख मार्टिनगंज प्रतिनिधि सौरव सिंह मनोज पाठक समेत हजारों समर्थक मौजूद रहे

घनश्याम कुमार की रिपोर्ट

In