भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आयोजित बूथ सम्मेलन हुआ संपन्न

0
0

 

जलालपुर/अंबेडकर नगर।जलालपुर नगर मे भाजपा द्वारा विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया।बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर हुई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एo केo शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की को जानकारी देते हुए विपक्षी पार्टियों के कार्य शैली पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री के वीडियो में छेड़ छाड़ कर संविधान को खत्म करने वाला बयान विपक्ष द्वारा जारी करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जी संविधान को पूरी तरह से लागू करवा रहे हैं।कांग्रेस गठबंधन अनुसूचित वर्ग और पिछड़े वर्ग की आरक्षण में से धर्म विशेष को देने की योजना पर काम कर रही है। जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने कहा कि हमारे बूथ के अध्यक्ष , संयोजक प्रवासी प्रभारी मेहनत की पराकाष्ठ कर रहे हैं . बूथ अध्यक्षों को उनके कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतदान कराएं। सभी बूथ अध्यक्षों से अबकी बार 400 पार के नारे को सफल बनाने के लिए जी तोड़ प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अथवा बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है, लोकसभा चुनाव में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। लोक सभा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने कहा कि हमारे बूथ का कार्यकर्ता संगठन की नीव और रीढ़ है।भाजपा देश को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। आने वाले समय में लोक सभा क्षेत्र को विभिन्न सुविधाओं के मामलों में और बेहतर बनाया जायेगा।कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव के ने सभी का आभार व्यक्त किया।संचालन जिला मंत्री पंकज वर्मा ने किया। विधानसभा मीडिया संयोजक विकाश निषाद ने बताया कि प्रमुख से जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह,राणा रणधीर सिंह,जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद,इंद्रेश निषाद,दीपक तिवारी, रामापति मौर्य, राम किशोर राजभर,ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह,त्रिभुवन नाथ, ओमकार गुप्त , आशुतोष उपाध्याय,नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र,राजा राम मौर्य,सुनील गुप्ता,अनिल वर्मा, शुभम पाण्डेय,रवींद्र भारती,सरिता निषाद समेत प्रभारी ,संयोजक बूथ अध्यक्ष बूथ बी एल ऐ 2प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

twenty − 15 =