केमास न्यूज़ ब्यूरो।
बन्दीपुर अम्बेडकर नगर– जलालपुर विधानसभा उपचुनाव के उपलक्ष्य में भियांव ब्लॉक के बन्दीपुर बाज़ार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन बी जे पी के अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष मा कपिल देव जी के हाथों से फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर लग जाएं । किसी के बहकावे में ना आये। आपलोग राजेश सिंह बनकर काम करें। मैं आपलोगों के साथ हमेशा रहुँगा। वहीं बीजेपी प्रत्याशी मा डॉ राजेश सिंह जी ने अपने सम्बोधन में कहा ये उपचुनाव मान सम्मान का चुनाव है, इसमें मेरी प्रतिष्ठा दाँव पर लगी हैं। आप सभी लोग एक कार्यकर्ता नही बल्कि राजेश सिंह, शेर बहादुर सिंह, बनकर कार्य करें। और उन्होंने कहा कि हम लोगों को गुमराह करने का काम बसपा कर रही है। किसी के बहकावे में न आवें, लोग कहते हैं कि ब्राह्मण का वोट नही मिल रहा है , ये केवल कहकर गुमराह किया जा रहा है।आप लोग आने वाली 21 तारीख़ को सुबह बीजेपी की कमल वाली बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि ये विधायिकी 2 साल रहेगी अगर मैं काम नही करूँगा तो आने वाली 2022 में जो चुनाव होगा उसमे आप लोग मुझे न चुनना। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा जी, जिला मंत्री अमरेन्द्र कांत सिंह जी, विधानसभा संयोजक मनोज मिश्रा जी, मण्डल अध्यक्ष शशिकांत दूबे जी, संजीव सिंह जी, राजकुमार सिंह जी, सकरा दक्षिण प्रधान पुत्र प्रमोद कुमार सिंह जी, धनञ्जय सिंह जी , सन्दीप सिंह जी, विनोद सिंह जी, बोदरा गांव के पिंटू तिवारी जी , पुराबदलही डब्ल्यू सिंह जी, झबलू सिंह जी, आशापार रवीन्द्र सिंह जी, प्रधान मुन्ना सिंह जी, एवं दूर दूर से आये सभी सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।