पूर्व प्रधान ने बौद्ध धम्म रीति से अपनी माता जी के पुण्य तिथि पर किया निराश्रित विधवा, दिब्यांग जन को किया कंबल वितरित

0
145

सुलतानपुर / विकास खंड अखंड नगर ग्राम पंचायत धर्मापुर (गोपालपुर) के पूर्व प्रधान राम जीत ने अपनी माता जी की पुण्य तिथि रविवार 28 जनवरी 2024 को बौद्ध धम्म रीति रिवाज से त्रिशरण पंचशील का उद्बोधन करते हुए कार्यक्रम का शुरुआत किया गया इस कार्य क्रम में शामिल पूर्व विधायक भगेलू राम, सेवानृवित्त शिक्षक रामबलि बरामद पुर, पूर्व प्रधान राम करन अलाउद्दीन पुर , बुद्धांकुर भीम ज्योति सेवा संस्थान मीरपुर प्रतापपुर के अध्यक्ष निर्मल बौद्ध, भगवान दीन यादव, राम सूरत प्रजापति प्रदेश महासचिव सपा, हीरालाल बौद्ध सेवानिवृत्त इंजीनियर रेलवे विभाग, लाल मोहन, प्रहलाद बौद्ध ने भगवान बुद्ध, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर, राम पियरी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया तत्पश्चात पूर्व प्रधान राम जीत ने अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट करते हुए स्वागत किया। ग्राम पंचायत धर्मापुर के समस्त निराश्रित विधवा गरीब असहाय महिलाओं एवम् पुरूषों को कड़के की ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल दान और भोजन दान किया। मिडिया के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व प्रधान ने कहा की हिन्दू धर्म कोई धर्म नहीं है सबसे अच्छा धर्म अगर इस संसार में है तो बौद्ध धम्म है क्योंकि बौद्ध धम्म में समता, बंधुत्व, भाईचारा, का पाठ सीखता है। उन्होंने बताया कि समाज को बुद्ध के शरण में जाना चाहिए और बौद्ध धम्म ग्रहण करना चाहिए और बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने से सबका कल्याण हो सकता है और बहुजन समाज में जन्मे अपने संत, महापुरुषों के इतिहास को पढ़ना चाहिए और उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए।

के मास न्यूज सुलतानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

2 × 4 =