आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं – मुकेश साहनी संस्थापक वी आई पी पार्टी

0
599

जलालपुर अम्बेडकर नगर 17अक्टूबर2021

संवाददाता इसरार अहमद

जनपद के तपोस्थली बाबा गोविंद साहब के प्रांगण में विशाल जनसभा का हुआ आयोजन। जनसभा को संबोधित कर रहे बिहार सरकार के मत्यस एवं पशुधन मंत्री वीआईपी पार्टी के संस्थापक मुकेश साहनी लोगों को संबोधित करते हुए भारी बारिश में भीड़ को देख कर गदगद हुए। मंत्री ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व नेताओं का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि निषाद समाज एक हो शिक्षित हों संगठित हो तभी हम उत्तर प्रदेश में सरकार बना सकते हैं। वीआईपी पार्टी के साथ जुड़े आपका जो सम्मान करें हम उनके साथ हैं आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं लोगों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाये वही प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन निषाद व जिला अध्यक्ष जैसराम निषाद एवं जिला अध्यक्ष आजमगढ़ जिला प्रवक्ता अंबेडकर नगर दुर्गा निषाद में मंडल तहसील ब्लाक पदाधिकारियों के साथ लगभग 11 किलो का माला बनाकर मंत्री जी का गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। बारिश हो जाने की वजह से हेलीकॉप्टर उतरने की परमिशन प्रशासन नही दे रहा था। उसकी विचार विमर्श किया ही जा रहा था कि आकाश में गूँजता हुआ हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतर गया। बारिश की अधिकता के कारण पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पानी को साफ किया। शासन प्रशासन को बारिश में भी पसीना आ गया । प्रशासनिक व्यवस्था में क्षेत्राधिकारी जलालपुर कृष्ण कांत शुक्ला एल आई यू आलापुर अजय सिंह एवं जलालपुर नंदलाल शर्मा थानाध्यक्ष कटका संत कुमार सिंह थाना अध्यक्ष जैतपुर जय प्रकाश सिंह प्रशासनिक अधिकारी एवं कई हजारों की संख्या में वीआईपी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

In