सगड़ी विधायक बंदना सिंह लगातार कर रही बाढ़ क्षेत्रों का दौरा

0
464

आजमगढ़/जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी अपना विनाशकारी रूप धारण कर रही है लोगों के घरों में पानी घुस गया है सगड़ी तहसील क्षेत्र के 80 राजस्व गांव में 80000 से ऊपर की आबादी निवास करती है।
जो पूर्ण रूप से घाघरा नदी के पानी में घिर चुकी है। सैकड़ों घरों में पानी गिर चुका है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।
एक तरफ लोग अपने पशु तथा गृहस्ती के सामानों के साथ आश्वासनों पर नाव से जा रहे हैं। वहीं पर सगड़ी विधायक वंदना सिंह लगातार बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर रही है जगह-जगह रुककर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुन रही है इसी क्रम में साहड़ीह भदौरा, हाजीपुर, आदि बाढ़ क्षेत्रो का सगड़ी विधायक बंदना सिंह ने दौरा करते हुए बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों एवं ऊपर तक पहुंचाएंगे अगर मेरी बात को अनसुना किया गया तो सदन में भी बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को रखेंगे आपको बता दें कि विधायक वंदना सिंह लगातार बार क्षेत्रों का दौरा कर रही है तथा बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को जानकारी ले रही है साथ ही सगड़ी विधायक बंदना सिंह ने टेकनपुर में कटे रिंग बाध की मरम्मत की जानकारी ली उन्होंने बताया कि बंदे की समस्या को 2018 में सदन में उठाया था जिस पर सरकार संज्ञान में लेती तो ऐसी स्थिति नहीं आती।