राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा की महारैली वामन मेश्राम की अध्यक्षता में सम्पन्न

0
168

अंबेडकर नगर 2जन./बहुजन मुक्ति पार्टी समेत 36दलो के गठबंधन से बना परिवर्तन मोर्चा की महारैली मुख्य विकास अधिकारी आवास के सामने वाले मैदान में सफलता पूर्वक संपन्न हुई संपन्न हुई। राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के संयोजक वामन मेश्राम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीए और एनडीए के तरह हमने यह राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा बनाया है । जिसमें केवल उत्तर प्रदेश के तमाम छोटे और बड़े दल को महत्वपूर्ण रूप से मिलाया गया है।आगे चलकर पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा। वामन मेश्राम ने कहा कि आजादी के बाद 75वर्षो में सभी सरकारों ने रोटी कपड़ा और मकान शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे मुद्दे पर फेल रही हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्यों की सरकारें हमेशा यस सी,यस की, ओबीसी और मायनारटी के विरोध में हमेशा काम किया है। इनकी मंशा हमेशा संविधान बदलने की है लेकिन राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा ऐसा नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए नरेंद्र मोदी की सबसे पहले हमें उत्तर प्रदेश में सरकार बदलनी होगी। इसलिए राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा सबसे पहले 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा ताकि 2024 में देश में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर किया जा सके। इसके लिए राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा महागठबंधन बनाने के लिए तमाम दलों से बातचीत चल रही है ।उन्होंने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश में 2022 में बगैर उनके समर्थन के किसी की सरकार नहीं बन सकती क्योंकि उनके साथ सबसे ज्यादा शोषित वर्ग के लोग हैं और सबसे ज्यादा पार्टियों के लोग हैं

In