स्कूलों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0
408

मनिहारी/गाज़ीपुर : स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल मनिहारी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराया गया जिसमें महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने के लिए सरकार ने जैसा निर्देश दिया था कि बच्चों के अभिभावक के द्वारा ही झंडा फहराए जाएगा तो प्रधानाध्यापिका रेनू प्रजापति ने बच्चे के अभिभावक सविता देवी के द्वारा झंडा को फहराया गया प्रधानाध्यापिका ने कहा कि आज जिस तरह से हमारे देश को स्वतंत्रता मिली है यह हमारे देश के वीर जवानों शहीदों ने अपने प्राण की आहुति दी है तब जाकर आज हमें आजादी मिली है और कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए प्रेम भाईचारा, सद्भावना और आपस में मिल जुल कर रहना सिखाता है कार्यक्रम में सहायक अध्यापक विवेक कुमार, विवेक कुमार द्वितीय ,मनोज कुमार सुनीता कुमारी, शिक्षा मित्र सुमित्रा वर्मा उपस्थिति रहे

कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनिहारी में भी ध्वजारोहण किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और राष्ट्र गान से प्रारंभ हुआ ब्लॉक स्काउट मास्टर संतोष कुशवाहा ने कहा की आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन इसे हम धूमधाम से मनाते हैं आज हम स्वतंत्र हैं हम आजाद हैं तो हमारे वीर शहीद जवानों ने अपनी कुर्बानी दी है कितनी मां के लाल खो गए कितने हंसते हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए तब जाकर हमें आजादी मिली है। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने मास्क लगाया और शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान दिया।

के मास न्यूज संवाददाता ब्लॉक मनिहारी आदित्य कुमार।

In