अम्बेडकर नगर।
जिला मुख्यालय अम्बेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र को उत्तर प्रदेश लखनऊ सतर्कता मे स्थानांतरण होने के उपरांत पुलिस लाइन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र को जनपद स्तरीय अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अमरनाथ राय, एएसपी, सीओ टाण्डा, सीओ जलालपुर, एलआईयू इंस्पेक्टर आर बी शुक्ला, एआरटीओ केएन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा जनपद स्थानांतरण हेतु भावविभोर विदाई की गई।