भारतीय जनता पार्टी के जुझारू एवं ईमानदार नेता श्रीमान पंकज पाठक जी सकरा दक्षिण में माता जी के भंडारे में शामिल हुए

0
245

केमास न्यूज़ अम्बेडकर नगर

सकरा दक्षिण -: हर साल की भांति इस साल भी सकरा दक्षिण में ग्राम सभा के सम्मानित लोगों द्वारा दुर्गा जी। की मूर्ति बैठायी गयी थी। जिसके संयोजक राजेश विश्वकर्मा जी के सानिध्य में यह धार्मिक कार्य किया जाता है।  लेकिन धार्मिक कार्य मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले सुरेश विश्वकर्मा जी, अरविन्द विश्वकर्मा जी, कर्मबीर सिंह जी, बहादुर सिंह जी , एजाज अहमद, इसरार अहमद, खर पत्तू विश्वकर्मा जी, विनोद सिंह जी धनञ्जय सिंह जी आदि लोगों के द्वारा काफी सहयोग मिलता रहा है। इसी उपलक्ष्य में भण्डारा हुआ। जिसमें टाइम सिटी ऑफ कम्पनीज़ के चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता युवाओं के दिल की धड़कन श्रीमान पंकज पाठक जी पधारकर सभी लोगों को अनुगृहीत किये। उनके साथ मे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीमान संतोष सिंह जी, हिन्दू युवा वाहिनी के ब्लॉक प्रभारी श्री सौरभ पाठक जी, मनोज उपाध्याय जी, विनोद निषाद जी, अबरार अहमद आदि कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। और सभी लोगो ने माता जी के प्रसादों को ग्रहण किया। इसी क्रम में श्रीमान पंकज पाठक जी केमास न्यूज़ के ब्यूरो चीफ इसरार अहमद जी के घर जाकर उनके अस्वस्थ पिता जी का कुशलक्षेम पूछा। और ईश्वर से प्रार्थना किये की जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाये।