मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने रविवार को दिन दहाड़े जितेंद्र नाथ गुप्ता को गोली मारकर नवागत थानाध्यक्ष को सलामी पेश कर दी चुनौती

0
62

नेवादा अम्बेडकर नगर 1 मार्च :-

जैतपुर थाना क्षेत्र के रैदा मोड़ पर ग्राम सभा भुजगी (बरुवाना मुस्तफाबाद) के रहने वाले व्यापारी जितेन्द्र नाथ गुप्ता को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने रविवार दिन दहाड़े गोली मार दी जिससे जितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नगपुर अस्पताल पहुँचवाया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अभी कुछ दिन पहले ही जैतपुर थाना के थानाध्यक्ष ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिससे यहाँ पर यस पी महोदय ने रविवार को ही नवागत थानाध्यक्ष पी यन तिवारी को जैतपुर का प्रभार सौंपा। उनको चार्ज लेते ही बदमाशों ने हत्या कर सलामी पेश कर चुनौती दे दी। वहीँ पर मृतक के पुत्र मयंक गुप्ता ने दिए तहरीर में नया खुलासा कर सबको चौंका दिया। यह मामला प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दिये तहरीर में माँ और उसके प्रेमी अरुण पुत्र राजेन्द्र निवासी एकडल्ला थाना सरपतहा को नामजद किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी ममता को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी से काफी दिनसे विवाद चल रहा था रविवार सुबह ही मृतक की पत्नी निकली हुई थी। आरोपी अरुण ममता के बुआ का लड़का बताया जा रहा है। मामला संज्ञान में आते ही सपा के विधायक मा सुभाष राय ने अस्पताल पहुँचकर जानकारी प्राप्त की। उनके साथ जलालपुर विधानसभा अध्यक्ष आलोक यादव जी भी मौजूद रहे।