अम्बेडकर नगर।
संयुक्त पत्रकार एसोसिएशन अंबेडकरनगर जिला इकाई की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में स्पष्ट आवाज कार्यालय गीता कांप्लेक्स निकट बसपा कार्यालय अंबेडकरनगर संपन्न हुई जिसमें कई बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा सभी तहसील व ब्लाक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए तहसील पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया गया ।तहसील पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया गया कि अपने अपने तहसील क्षेत्रों में जाकर 15 दिनों के अंदर बैठक कर संगठन को मजबूत करें तथा आवश्यकता पड़ने पर जो भी समस्याएं आती हैं उस पर तत्काल बैठक कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। उक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी प्रदेश संयोजक जे एन तिवारी जिलाध्यक्ष अवनीश दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी संगठन मंत्री विनोद कुमार कोषाध्यक्ष देवमणि पांडे अकबरपुर तहसील उपाध्यक्ष अनंत कुशवाहा टांडा तहसील उपाध्यक्ष उत्कर्ष विश्वकर्मा टांडा तहसील सचिव संजय शर्मा आलापुर तहसील उपाध्यक्ष विजेंद्र उपाध्याय आलापुर तहसील सचिव डॉक्टर एसएन त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।