मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत 342 जोड़ों का विवाह कराया गया

0
66

गाजीपुर/गाजीपुर जिला के आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत 342 जोड़ों का विवाह कराया गया। शादी समारोह का शुभारम्भं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पूर्व पिछड़ावर्ग उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, जिला विकास अधिकारी राजेश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, अपर मुख्य अधिकारी जि0पं0 सुजीत मिश्रा, जिला दिव्यांग अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। सामुहिक विवाह योजना में जनपद के 08 विकास खण्डों, नगर पालिका सदर, जमानिया, नगर पंचातय सैदपुर एवं जिला पंचातय के कुल  342 जोड़ों का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें 05 मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह  कराया गया। सामुहिक  विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने नव विवाहित वर-वधुओं को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ों ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। मा0 मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारों को इसका लाभ दिया है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत की टीम को सामुहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ों को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाए दी। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से बेटियों को बोझ समझने की जो एक मंशा या सोच रहती है, उन सभी कुरीतियों पर एक प्रहार है यह सामुहिक विवाह कार्यक्रम। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सुत्र मे बध जाये और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके यही मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया , जिन्होंने इस कार्यक्रम हेतु अपना मूल्यवान समय दिया। कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी ने समस्त नव विवाहित जोड़ों, उनके परिजनों, उपस्थित आम नागरिकों, अधिकारी/कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन करने के सम्बन्ध मे शपथ दिलाई। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ों को उनके सुखमय जीवन की मंगल कामना की। आभार मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता एंव कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र ने किया।

जय प्रकाश चंद्रा
ब्यूरो चीफ, के मास न्यूज, गाजीपुर

In