नए जिलाधिकारी का प्रथम दिन, सुनी गई जन सामान्य की समस्याए

0
81

सुलतानपुर/ 03 अक्टूबर नए जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना द्वारा आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के प्रथम दिन आये हुए जन सामान्य की समस्याओं, शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में जन सामान्य से प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेन्द्र मिश्र, उपजिलाधिकारी संजीव कुमार, सहित जनता दर्शन में आये हुए फरियादीगण उपस्थित रहे।

के मास न्यूज सुल्तानपुर

In