भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद रितेश पाण्डेय का प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत

0
106

अंबेडकर नगर।लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रितेश पांडेय का नाम घोषित होने के बाद गुरुवार को प्रथम जनपद आगमन पर जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भव्य रोड शो में उमड़े लोगों के हुजूम का वरिष्ठ भाजपा नेताओं,मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय का भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू, लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी ने स्वागत किया जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने वरिष्ठ पदाधिकारी और समर्थकों की बड़ी संख्या के साथ मंदिर पहुंचकर विधि विधान से पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। विधानसभा मीडिया संयोजक विकाश निषाद ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,किमो जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, पूर्व विधायक सुभाष राय, वरिष्ठ भाजपा नेता केशरी नन्दन त्रिपाठी, प्रफुल्ल त्रिपाठी, डब्लू चौबे, जलालपुर विधानसभा संयोजक अनंत राम मिश्र, विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह ,संजीव मिश्र, कद्दावर नेता कृष्ण कुमार पांडेय,जलालपुर मंडल अध्यक्ष देवेश मिश्र, मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, राजाराम मौर्य, सुनील गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह मुन्ना सिंह, रमापति उपाध्याय, किशुनदासपुर प्रधान प्रतिनिधि आनन्द मिश्रा, रविंद्र भारती समेत आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया।कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए अनंतराम मिश्र ने बताया कि पीएम के सपने को साकार करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर देश में काम करने की आवश्यकता है और निश्चित रूप से हमारे लोकसभा क्षेत्र की जनता ने जीतने का मन बना रखा है और इस मोदी जी का संकल्प है कि इस बार 400 पार का लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे और देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना अमूल्य सहयोग देंगे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

4 × two =