एन जी ओ ऑफ़ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित होगा मानव अधिकार सेवा ट्रस्ट

0
106

नई दिल्ली।लोक कल्याण और समाज सुधार के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिल्ली की गैर सरकारी संस्था मानव अधिकार सेवा ट्रस्ट (पंजीकृत)को 18जून को इण्डिया हैबिटैट सेंटर मे होने जा रहे अवार्ड्स ऑफ़ एक्सीलेंस2022.23 कार्यक्रम मे सम्मानित किया जाएगा।

ये जानकारी संस्था के फाउंडर राजकुमार “प्रिंस” ने आई एस बी टी स्थित दिल्ली कार्यालय मे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।
संस्था के कार्यों बारे जानकारी देते हुए राजकुमार”प्रिंस” ने बताया कि उनकी संस्था पिछले कई वर्षो से समाज के पिछड़े लोगो के उत्थान के लिए कई तरह के सामजिक कार्य करती रही है जैसे कि उन्हें कपडे, राशन, दवा आदि बांटना, बच्चों को किताबें वर्दी इत्यादि।
संस्था समय समय पर फ्री लंगर और ब्लड डोनेशन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करती रहती है।
संस्था द्वारा मानव अधिकारों के सरक्षण हेतु पुलिस और संस्थाओ के साथ मिलकर शिक्षण एवम सार्वजनिक मंचों पर जागरूकता शिविर भी आयोजित किये जाते रहे हैँ।
सम्मान मिलने पर ख़ुशी और संतोष जाहिर करते हुए संस्था की अध्यक्षा श्रीमती राजेंदरी देवी ने कहा कि ऐसे सम्मान ना सिर्फ आपके लिए एक उपलब्धि होते हैँ बल्कि आपको समाज के लिए और अच्छा करने की प्रेरणा भी देते हैँ।
इस अवसर पर उनके साथ संस्था के ट्रस्टी कृष्ण सिंह , अर्जुन कुमार एवम मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा भी मौजूद थे।

In