कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन का मौका, 21 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

0
1

गाजीपुर। वित्तीय वर्ष एवं शैक्षिक सत्र 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 11 अगस्त 2026 से 21 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। ऐसे में पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों का संबंधित विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों द्वारा ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण 13 अगस्त 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक किया जाना निर्धारित है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि छात्रवृत्ति योजना से संबंधित सभी प्रक्रियात्मक कार्यवाही निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार समय से पूरी कराना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली की वेबसाइट पर निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय से अपना आवेदन पूरा कर दें।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें