गाजीपुर में पुलिस झंडा दिवस मनाया गया

0
36

गाजीपुर। जनपद में पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। आपको बताते चलें, कि यूपी पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है। जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फल स्वरुप 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा पुलिस ध्वज प्रदान किया गया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर वह ध्वज प्रदान किया था। ध्वज का आकार 4 फीट लंबा 3 फीट चौड़ा, जिसमें दो रंग हैं :- ऊपर लाल रंग,नीचे नीला रंग। इसी दिन पी.एस.सी बल को भी ध्वज प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में 23 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है। इसी के अंतर्गत आज गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन में पुलिस झंडा फहराया गया तथा झंडे को सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस झंड़े का इतिहास बताया तथा सभी को इसका सम्मान तथा सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सदर कोतवाली, महिला थाना, तथा तमाम थानों में पुलिस झंडा फहराया गया।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ, गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

twelve + 10 =