थाना बक्सा पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 05 राशि भैंस, पिकप वाहन बरामद-

0
98

 जौनपुर –

अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर जौनपुर के निकट पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष बक्सा श्री त्रिवेणी सिंह मय हमराह के देखभाल क्षेत्र तलाश वाँछित अपराधी में ग्राम मई थे कि ज्ञात हुआ कि एक पिकप नं0-UP62BT1762 में कुछ जानवरों को लादे हुए अभियुक्तगण 1. जितेन्द्र कुमार यादव पुत्र त्रिभुवन यादव ग्राम महनपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर व 2. मो0 शहबान पुत्र परवेज ग्राम सदरूद्दीनपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर मई मोड़ हाइवे से कही जा रहे है। इस सूचना पर मौके पर हमराही पुलिस बल के साथ पहुँच कर अभियुक्तगण उपरोक्त को मय एक वाहन पिकप में क्रूरता पूर्वक लदे हुये 05 राशि भैंस के हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0-312/2022 धारा-11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. जितेन्द्र कुमार यादव पुत्र त्रिभुवन यादव ग्राम महनपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर।
2. मो0 शहबान पुत्र परवेज ग्राम सदरूद्दीनपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर।
*पंजीकृत अभियोग-*
1.मु0अ0सं0 312/2022 धारा 11 पशू क्रूरता निवारण अधिनियम थाना बक्सा, जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण-*
05 राशि भैंस व एक पिकप UP62BT1762।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*
1-थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह थाना बक्सा जनपद जौनपुर।
2-उ0नि0 करमुल्ला अली थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
3-हे0का0 आत्मानन्द यादव थाना बक्सा जनपद जौनपुर।
4-का0 चन्दन यादव थाना बक्सा जनपद जौनपुर।

ब्यूरो रिपोर्ट हीरा मणि गौतम ,जौनपुर

In