प्रसपा ने अम्बेडकर नगर के यासिर हयात को प्रदेश महासचिव बनाकर दी बड़ी जिम्मेदारी

0
127

अम्बेडकर नगर/ प्रसपा ने अल्पसंख्यक सभा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित किया अम्बेडकर नगर के यासिर हयात को पदोन्नति करते हुए प्रदेश महासचिव व मौलाना परवेज़ कमाल को पुनः प्रदेश सचिव बनाया

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा शिवपाल सिंह यादव जी के निर्देशानुसार आज प्रसपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष जनाब गयासुल हक़ ने 62 नेताओं की लिस्ट जारी कर दिया है जिसमें जनपद अम्बेडकर नगर के प्रसपा नेता यासिर हयात को प्रदेश महासचिव व मौलाना परवेज़ कमाल को पुनः प्रदेश सचिव बनाया है प्रदेश कार्यकारिणी में 1 प्रदेश उपाध्यक्ष तो 12 प्रदेश महासचिव घोषित किया है प्रसपा चीफ माननीय शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2024 में पार्टी पूरे दमखम से लोकसभा चुनाव लड़ने के साथ साथ निकाय चुनाव की भी तैयारियों पर रणनीति बना रही है। प्रदेश अध्यक्ष जनाब गयासुल हक़ ने कहा कि अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में संगठन विस्तार करते हुए निकाय व लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

In