थानाध्यक्ष सन्त कुमार सिंह ने पैदल मार्च कर निकाली तिरंगा रैली

0
122

मालीपुर अम्बेडकरनगर – आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर “हर घर तिरंगा” अभियान के सन्दर्भ में मालीपुर थानाध्यक्ष सन्त कुमार सिंह मय फोर्स सहित तिरंगा लेकर पैदल मार्च कर अभियान को चलाया गया। इस तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए थाना क्षेत्र में तकरीबन जगह-जगह रैली निकाली जा रही है। थाना क्षेत्र में पुलिस फोर्स के द्वारा थाना परिसर से पैदल मार्च कर तिरंगा रैली निकाली गई। “हर घर तिरंगा” अभियान रैली में थानाध्यक्ष सहित मालीपुर के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। थाना परिसर से पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लिए हुए मलिपुर चौराहे की ओर आगे बढ़े और “हर घर तिरंगा” अभियान के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
तिरंगा अभियान के रैली में थाना अध्यक्ष सन्त कुमार सिंह के पीछे सभी पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लिए हुए पैदल मार्च करते हुए मालीपुर चौराहे की ओर तिरंगा रैली निकाली गई। सभी ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आगामी दिनों में जो हर घर तिरंगा अभियान में घर, दुकान प्रतिष्ठान, शासकीय भवन, सहित सभी जगह तिरंगा लगाने का संदेश दिया है।

In