समाजवादियो ने बड़े सादगी से मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

0
75

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के फरिहा कार्यालय पर गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 49वां जन्मदिवस सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सपाजनों ने केक काटकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना के साथ ही
समाजवादी पार्टी के फरिहा कार्यालय पर जन्मदिवस समारोह के अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए बालगोविंद यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार के नीतियों की आलोचना करने के साथ ही बीते लोकसभा उपचुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मास्टर शैलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से मतदाता सूची से सपा समर्थकों के नाम गायब कर दिए गए। जिसके कारण समाजवादियों के गढ़ के रूप में अपनी पहचान बनाए रखने वाले इस जनपद में हमारे प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 में समाजवादी पार्टी के सिपाही पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जीता कर वर्तमान हिटलरशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे। गोष्ठी का संचालन प्रदीप यादव,अबू ओबैदा खान मेराज अहमद ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनयन यादव,रवि यादव, समरपाल यादव, अवधेश यादव,चंदेश यादव,तहसीलदार यादव,इंदेश यादव, मनोज यादव ,अजय सोनकर,शुभम यादव, मसहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
क्राइम ब्यूरो मनोज बौद्ध की रिपोर्ट

In