जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नाव से स्थलीय निरीक्षण किया

0
58
  1. गाजीपुर। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नाव से स्थलीय निरीक्षण किया। आपको बताते चलें कि, इस दौरान उन्होंने बाढ़/सिंचाई की पूर्ण निर्माणाधीन परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन/निर्माण कार्य की जॉच हेतु गठित समिति के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो कठउत, सेमऊ, सुवाबपुर छानवे, मजरा, शेरपुर एवं श्मशान घाट, शिवराय का पूरा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देश दिया कि 30 जून, 2023 तक सभी कटान क्षेत्रों में जो कार्य कराये जा रहे है। उसे अवश्य पूर्ण कर लिया जाय अन्यथा सम्बन्धित फर्म को ब्लेकलिस्टेट करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

जय प्रकाश चंद्रा
ब्यूरो चीफ, के मास न्यूज, गाजीपुर

In