सपा सरकार के कार्यो को याद कर रही प्रदेश की जनता– अखिलेश यादव

0
77

जलालपुर/अंबेडकर नगर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विधानसभा के सभी सेक्टरों में जनचौपाल लगाकर अपने शासन काल में कराए गए कार्यों और उपलब्धियों को जन जन तक पहुचने का निर्देश दिया था। जिस कड़ी में जलालपुर विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जिलापंचायत सदस्य अलोक सिंह यादव, जिलापंचायत सदस्य धर्मेन्द्र यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष विजय कुमार उर्फ़ विक्की, शाहिद अली उर्फ़ लल्ला,श्याम सुन्दर वर्मा उर्फ़ पप्पू वर्मा, शिवपूजन राजभर, नरेन्द्र वर्मा, डॉक्टर बृजेश धुरिया, परमिंदर कनौजिया, पप्पू अंसारी सहित सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सेक्टरो में सपा शासन में कराए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए एक नई दिशा देने का कार्य किया उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस जैसी आधुनिक सड़को का निर्माण कराया, लखनऊ के अंदर मेट्रो जैसी रेल चलवाकर प्रदेश को एक नई पहचान दिया, लोगों को सस्ती और 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए पावर सेक्टर्स को लगवाया, किसानों के हित के लिए किसान अवध सर्वहित बीमा जैसी योजनाओं को लागू किया,108 एम्बुलेंस जो स्वास्थ्य क्षेत्र में सबसे बड़ी उपलब्धि और गरीब तबको के लिए वरदान साबित हुई को चलवाया, महिलाओं के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1090 को लागू किया जिसके माध्यम से महिलाएं कहीं भी किसी भी परिस्थिति में अपनी सुरक्षा के लिए डायल कर पुलिस की सहायता ले सकते हैं, प्रदेश की जनता को त्वरित कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए डायल 100 जैसी आधुनिक सुविधा को सपा सरकार की उपलब्धी बताई वही लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार देश में बढती महंगाई बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ती तानाशाही, सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले आम जनता के साथ साथ विपक्ष के राजनितिक पार्टियों को झूठे केस में उलझाकर फसाने, जैसे मुद्दे को गिनाया।

In