लालगंज चेकिंग अभियान के दौरान दुकानदारों में खलबली मची

0
214

लालगंज/आजमगढ़ नगर पंचायत लालगंज के कर्मचारियों ने उप जिला अधिकारी लालगंज सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी लालगंज पुलिस मय फोर्स आदि लोगों ने ब्लाक लालगंज नहर के पास मांस विक्रेताओं के यहाँ छापा मारकर प्रतिबंधित पॉलिथीन आदि दुकानों की चेकिंग किया। चेकिंग के दौरान दुकानदारों में खलबली मच गई। उप जिलाधिकारी लालगंज सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी ने चेकिंग के दौरान बताया कोई भी दुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीन व थर्माकोल अवैध रूप से पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने पालीथीन पाये जाने पर दो लोगों से एक- एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया। टाउन एरिया के कर्मचारियों ने रशीद काट कर जुर्माना वसूल किया। उपजिलाधिकारी लालगंज ने मछली व मुर्गा बेचने वालों को लाइसेंस लेकर एक निश्चित स्थान पर माँस बेचने का निर्देश दिया, उप जिलाधिकारी लालगंज ने बताया कि खुले में मांस न बेचे। आसपास गन्दगी न फैलाये। उपजिलाधिकारी लालगंज सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी ने कस्बे की दुकानों पर पहुंचे वहां भी खलबली मची गयी। लोगों ने पॉलिथीन ना बेचने का आश्वासन दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार पंकज शाही, ईओ लालगंज रामबचन यादव, टाउन एरिया के बाबू अनूप श्रीवास्तव , राधेश्याम, चंद्रमणि आदि कर्मचारी साथ में थे

In