बौद्ध रीति रिवाज से पाणिग्रहण संस्कार (शादी)संपन्न

0
163

सुल्तानपुर/ विधानसभा कादीपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मलिक पुर नोनरा (झगरिया) के राजेश बौद्ध के सुपुत्र उपासक विवेक कुमार बौद्ध की शादी ग्राम सभा मनलव पोस्ट अर्शिया जिला जौनपुर उपासक अशोक कुमार बौद्ध की सुपुत्री उपाशिका रेशमा बौद्ध की शादी 28/ 5 /2023 को भगवान बुद्ध को और बाबा साहब को अपना आदर्श मानते हुए ।तथा दोनों पक्ष के नात रिश्तेदार संभ्रांत लोगों के गरिमामयी उपस्थिति में इन दोनों बच्चों के पाणिग्रहण संस्कार जिसे हिंदी में शादी कहा जाता है। इन दोनों परिवार ने मिलकर बौद्ध रीति रिवाज से अपने दोनों बच्चों की खुशी के लिए उनका आने वाला जीवन मंगलकारी हो इस कामना के साथ जो विश्व का विशालतम धम्म है। जिसे भगवान बुद्ध मानव कल्याण के लिए अपने जीवन को तपा कर खोज किया था। उसी रास्ते पर चलकर इन दोनों बच्चों का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर दोनों पक्ष के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और संकल्प लिया कि हम लोग मिलकर इस तरीके से कोई भी कार्यक्रम होगा। भगवान बुद्ध बाबा साहब को साक्षी मानकर ही करेंगे क्योंकि यह मानव कल्याण का मार्ग बताता है इसमें किसी को ऊंच-नीच छुआछूत अंधविश्वास ऐसी तमाम कुरीतियों का यहां पर कोई भी आस्थान नहीं दिया जाता है। इसलिए हम सारे लोगों का मानव कल्याण को हित में देखते हुए भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए रास्ते पर चलकर अपना सभी प्रकार का संस्कार करना चाहिए।

के मास न्यूज ब्यूरो सुल्तानपुर

 

In