हम भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं हमारा हर कार्यकर्ता प्रत्याशी को जिताकर इतिहास लिखेगा- पंकज पाठक

0
205

जलालपुर/अम्बेडकरनगर:- विधानसभा जलालपुर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज पाठक के नेतृत्व में नेवादा के शिप्रा जी मैरेज हाल में अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक किये। आपको बता दे विधानसभा जलालपुर से भारतीय जनता पार्टी से प्रबल दावेदार माने जा रहे थे पंकज पाठक। कि सपा से मौजूदा विधायक सुभाष राय ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा से टिकट मिल गया। उन्होंने आज भाजपा पार्टी के दुबारा सरकार बनाने के लिए व प्रत्याशी सुभाष राय को जिताने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को इकट्ठा कर सभी लोगो को भारतीय जनता पार्टी से जलालपुर विधानसभा के प्रत्याशी सुभाष राय के लिए लोगो से भारी संख्या में जीत दिलाने व प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए जोश भरा। और अपील किया । वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज पाठक ने पूरे जोश व खरोश के साथ अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा पार्टी सर्वोपरि है हम पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। हमारा हर एक कार्यकर्ता व भाई समृद्धशाली हो। हमरा उद्देश्य है जलालपुर विधानसभा का हर भाई इतिहास लिखे। और सबको आर्थिक आज़ादी हो ये तब सम्भव होगा जब आप बाहर निकलेंगें। मेहनत करेंगे।उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। भाजपा प्रत्याशी सुभाष राय ने पंकज पाठक एवं बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि कार्यकर्ता भगवान स्वरूप है हम क्षेत्र की सभी लोगो का सम्मान करेंगे और हर कार्यकर्ता विधायक होगा। इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता दीपक शुक्ला “मनीष” ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी गोकरन द्विवेदी रहे । वे इस भारी कार्यकर्ताओं को देख गदगद हो गये और कहा कि आने वाले समय मे पंकज पाठक एक बहुत बड़े नेता के रूप में रहेंगे। और उन्होंने आने वाली 3 तारीख को सभी कार्यकर्ताओं को कमल वाली बटन दबाकर एक बार पुनः सरकार बनाने के लिए आह्वान किया।। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता केशरीनंदन त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष नेवादा राजाराम मौर्या,सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी सौरभ पाठक, जिला संयोजक सम्भूनाथ पाठक, अरविन्द विश्वकर्मा, मिन्टू सिंह, दीपक उपाध्याय, सहित विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

In