भाजपा सरकार में महिलाओं को मिला सम्मान, मिली मजबूती : विधायक

0
6

मोतिगरपुर, सुल्तानपुर। ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखपति दीदीयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक राजप्रसाद उपाध्याय राजबाबू ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान व स्वाभिमान बढ़ा हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने की।

मोतिगरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक राजप्रसाद उपाध्याय राजबाबू ने कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है।भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है। प्रमुख चंद्रप्रताप सिंह ने कहा कि देश की महिलाएं पुरुषों से कदमताल करते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी ताल ठोक रही हैं। विधायक व प्रमुख ने सामूहिक रूप से महिला स्वंय सहायता समूह में उत्कृउष्ट कार्य करने वाली लखपति दीदी सुषमा गुप्ता, बीनू दूबे, रिंकी भारती, संजू मिश्रा व नीलम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बीडीओ महेशचंद्र त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिकेश ओझा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय प्रजापति, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह,अंकित मिश्र,हरिशंकर शर्मा,प्रधान शम्भू प्रसाद,सुनील पांडेय,पिंटू सिंह,अजय कौशिक मौजूद रहें।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

16 + 4 =