दिवाकर बौद्ध ने लोगों का संघ बनाकर कराया राजगीरी और बोधगया का दर्शन

0
97

सुल्तानपुर/त्रिविध पावन पूर्णिमा के अवसर पर दिवाकर बौद्ध जी ने 60 लोगों का संघ बनाकर लोगों को राजगीर तथा बोधगया का दर्शन कराया। लोगों ने सबसे पहले अजातशत्रु मैदान, सप्तपर्णी गुफा, वेणुवन, सोनभंडार का तथा गृधकूट पर्वत का दर्शन करते हुए विश्व शांति स्तूप को भी देखने का अवसर प्राप्त किया। पुनः राजगिरी से लौटकर लोगों ने बोधगया में महाबोधि विहार में भगवान बुद्ध व बोधि वृक्ष का दर्शन किया, दिवाकर बौद्ध ने लोगों को सुजाता का किला तथा घर के भी दर्शन कराए। लोगों ने भगवान बुद्ध की तपोभूमि पर जाकर भगवान बुद्ध तथा बोधि वृक्ष की पूजा वंदना कर अनुत्तर पुण्य लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य किया।

के मास न्यूज़ सुल्तानपुर

In