अंबेडकर नगर
आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को मुख्यालय पर पूर्व जिला अध्यक्ष फूलचंद पटेल के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के जनपद आगमन को लेकर कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अकबरपुर सियाराम वर्मा जी, पूर्व चिकित्सा मंच जिला अध्यक्ष डॉ. लालचंद मौर्य जी, वर्तमान जिला अध्यक्ष किसान मंच श्री सुरेंद्र वर्मा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष विधि मंच एडवोकेट संजय कुमार यादव जी, जिला उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश वर्मा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मंच चौधरी शिवम पटेल जी, अयोध्या मंडल के क्षेत्रीय महासचिव लालमणि पटेल जी एवं अनुसूचित जाति मंच के जिला अध्यक्ष पारसनाथ राणा जी सहित तमाम पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 20 सितंबर को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जी के आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श करते हुए कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।
संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही हमारी ताकत है।




















