जलालपुर/अंबेडकर नगर
सावन माह के पवित्र अवसर पर बुधवार को स्थानीय यादव चौराहा स्थित दुर्गा माता मंदिर में कांवड़ियों ने माँ के दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद भक्तों का एक समूह बाबा बैजनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ।
मंदिर पहुँचे कांवड़ियों का स्वागत दुर्गेश अग्रहरि और ने पुष्पवर्षा कर किया। मौसम की ताजगी के बीच भी आस्था का जुनून फीका नहीं पड़ा और ‘हर-हर महादेव’ व ‘बोल बम’ के गगनभेदी नारों के साथ कांवड़ यात्रा आगे बढ़ी।
दुर्गेश अग्रहरि ने कहा, “सावन का यह पुनीत अवसर हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। कांवड़ियों का सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य है।
इस अवसर पर आकाश अग्रहरि,विकास निषाद, राहुल गुप्ता, राकेश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
In


















