जलालपुर/अम्बेडकर नगर मंगलवार को भाजपा द्वारा पश्चिम तरफ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और संयोजन विकाश निषाद ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामायण हमें कर्तव्य, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा की शिक्षा देती है। भगवान राम ने वनवास के दौरान भी अपने वचन और मर्यादा का पालन किया। हनुमान जी ने सेवा, भक्ति और टीम भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया। हमें उसी भावना के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है।
अवध क्षेत्र क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर ने कहा कि रामायण से यह सीख मिलती है कि छोटे-छोटे कार्यकर्ता भी बड़े लक्ष्य की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिस प्रकार वानर सेना ने श्रीराम का सहयोग किया, उसी प्रकार भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। हमें एकता, अनुशासन और समर्पण के साथ आगामी अभियानों को सफल बनाना है।
संचालन नगर महामंत्री आनंद मिश्र ने किया। कार्यक्रम में आगामी अभियानों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर सोशल मीडिया जिला संयोजक शाश्वत मिश्र, केशव श्रीवास्तव, डॉ महेंद्र प्रताप चौहान, सुरेश गुप्त, मानिक चंद सोनी, अरुण मिश्र, बृजेश जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, सोनू गौड, विकास सोनकर, गोपाल सोनकर, मनीष सोनी, शिवम आर्या,प्रह्लाद शर्मा, विनय मिश्र, गौरव उपाध्याय, रामवृक्ष भार्गव, बब्लू त्रिपाठी, हरिश्चन्द्र, देवेन्द्र, विजय, रामदौर मिश्र समेत बूथ अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।






















