जलालपुर प्रीमियर लीग का शानदार समापन : लीजेंड ट्रॉफी आजमगढ़ के नाम, हाजी कमर हयात ने विजेताओं को किया सम्मानित

0
5

 

जलालपुर/अम्बेडकर नगर

जलालपुर के ऐतिहासिक नरेन्द्र देव इण्टर कालेज के खेल मैदान पर आयोजित पदमश्री अनवर जलालपुरी मेमोरियल जलालपुर प्रीमियर लीग (राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट) का आज भव्य समापन हुआ। रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लीजेंड ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया l

विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाजी कमर हयात (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व चेयरमैन, जलालपुर) मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नई ऊर्जा देते हैं।

इस दौरान आयोजन समिति के प्रमुख शफीक अहमद साहब ने मुख्य अतिथि हाजी कमर हयात को साल और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया l

समारोह में सुजीत सोनी (प्रदेश उपाध्यक्ष – स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच / युवा जिला अध्यक्ष – अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल), सईद अख्तर, मो. अरशद महतो, पूर्व सभासद वकार अहमद, गुल्लू अहमद, फराज अहमद सहित नगर के तमाम गणमान्य लोग, खेल प्रेमी और भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहेl

इस पूरे टूर्नामेंट को सफल बनाने में शफीक अहमद, आशुतोष सिंह, सप्रिय गोयल, राजकुमार सोनी, अंशु मिश्रा, नाजिश उस्मापुरी, कुंदन सोनी और आशुतोष पटेल का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें