गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं ने की आरती, आयोजकों ने किया प्रसाद वितरण

0
1

 

 

जलालपुर/अम्बेडकरनगर

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर के पश्चिम तरफ क्षेत्र में आयोजित दस दिवसीय गणेश उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार की देर रात्रि को श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में आरती में भाग लिया। आरती के बाद आयोजक आनंद मिश्र और सुनीता मिश्रा ने उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया।

आरती के दौरान पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से गणेश जी की स्तुति की, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। दस दिवसीय इस आयोजन में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि गणेश उत्सव हमारी सनातन परंपरा और एकता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देता है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें