आकाशीय बिजली गिरने से खूंटे से बंधी गाय की हुई मौत
कादीपुर/सुल्तानपुर जिले के कादीपुर विकास खण्ड के अंतर्गत खालिसपुर मुबारकपुर में आज दिनांक 16/09/2026 को दोपहर लगभग 2बजे के आस पास अचानक तेज़ बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से गाय की मौत हो गई। यह गाय बाहर खूंटे से बंधी थी अचनक बारिश होने से उसे कोई वहां से अंदर नहीं कर पाया एकाएक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिससे गाय की मौत हो गई। यह गाय कृपा शंकर यादव की थी जो कि खालिसपुर मुबारकपुर के निवासी है। बारिश में तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उन्होंने जैसे ही बाहर देखा कि गाय खूंटे से बंधी जमीन पर चित गिरी हुई थी जैसे ही उसके पास गए कि वह मर चुकी थी उसके बाद गाय के पगहे को काट कर उससे अलग किया। गाय की मौत के बाद सरकारी मदद के लिए बोलने लगे क्योंकि गाय दुधारू थी। उसके बाद सरकारी मदद के लिए लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को सूचित करके बुलाया और उसके नुकसान सम्बन्धी सरकारी अनुदान के लिए बताया गया। राजस्व टीम ने सरकारी अनुदान प्रक्रिया को पूर्ण करके अपने से ऊपर अधिकारी को भेज दिया।
अशोक कुमार पत्रकार
केमास न्यूज कादीपुर सुल्तानपुर




















