जलालपुर /अंबेडकर नगर
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील जलालपुर में जनसुनवाई आयोजित की गई l जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अंबेडकर नगर एवं पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री प्राची सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिएl संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए की शिकायतों के निस्तारण में केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित ना रहे बल्कि आवश्यकता अनुसार मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का अवलोकन करें जिससे फरियादियों को उनकी शिकायतों का प्रभावी समाधान मिल सके l
भूमि एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेज कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए l
In




















