सुल्तानपुर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनीं गई जनसमस्याएं

0
3

सुल्तानपुर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनीं गई जनसमस्याएं

 

कादीपुर/सुलतानपुर जिले के तहसील कादीपुर में आज दिनांक 19/09/2026 दिन शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सारे फरियादियों की संयुक्त रूप से जनसुनवाई किया ।जिसमें समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। डीएम और एसपी ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। इस समाधान दिवस में कादीपुर तहसील और कोतवाली के सभी अधिकारी राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद भी रहे । जिसमें सभी फरियादियों की शिकायतों को सुना गया और उसकी कार्यवाही भी किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस कादीपुर में प्रत्येक माह के प्रथम शानिवार और तृतीय शनिवार को इसका आयोजन किया जाता है।

 

अशोक कुमार पत्रकार

केमास न्यूज कादीपुर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें