कटका पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की तैयारी

0
1

 

अम्बेडकरनगर जिले में अपराधियों एवं न्यायालय से जारी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कटका पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बुधवार 11 नवंबर 2026 को अलग-अलग न्यायालयों से संबंधित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कटका पुलिस ने फौजदारी वाद संख्या 343/14, अपराध संख्या 06/96, धारा 323 एवं 504 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त राजेश पुत्र अधारी निवासी ग्राम नसीराबाद (अजमलपुर), थाना कटका, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया।

वहीं, दूसरे मामले में न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन टांडा/जेएम अम्बेडकरनगर में विचाराधीन वाद संख्या 21/14, अपराध संख्या 126/02, धारा 352, 323, 504 एवं 506 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त विजय बहादुर पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम गौरी बड़ाह, थाना कटका, जनपद अम्बेडकरनगर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

कटका पुलिस की इस कार्रवाई से न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के अनुपालन में पुलिस की सक्रियता सामने आई है। जनपद पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें