हंसवर, अम्बेडकरनगर
कांवड़ यात्रा एवं सावन माह के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हंसवर थाने में क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी ने सभी संचालकों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा।
थाना प्रभारी ने निर्देश दिया कि किसी भी डीजे पर चार से अधिक साउंड बॉक्स नहीं लगाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में यह भी बताया गया कि थाना क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। सभी संचालकों को अपनी प्रत्येक बुकिंग की जानकारी, कार्यक्रम का स्थान तथा प्राप्त बुकिंग राशि ग्रुप में साझा करनी होगी, ताकि डीजे संचालन पर निगरानी रखी जा सके।
थाना प्रभारी ने सभी डीजे संचालकों से कांवड़ यात्रा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
कांवड़ यात्रा को लेकर हंसवर थाने में डीजे संचालकों की बैठक, चार साउंड बॉक्स की सीमा तय
In
















