जैतपुर / अंबेडकरनगर
आगामी त्योहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना जैतपुर परिसर में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक नायब तहसीलदार, जलालपुर की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के मौलवी, होलिका दहन समिति के संरक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा समिति के पदाधिकारी तथा डीजे संचालक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित न करें तथा जुलूस एवं कार्यक्रम निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार ही संपन्न करें। डीजे संचालकों को ध्वनि प्रदूषण मानकों का पालन करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर ही संचालन करने की हिदायत दी गई।बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया और क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।



















