रमज़ान व होली पर्व को लेकर पुलिस सतर्क: थाना प्रभारी टी.के. आज़ाद के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में भ्रमण

0
31

अम्बेडकरनगर

आगामी पवित्र माह रमज़ान एवं रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जैतपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जैतपुर थाना क्षेत्र में कुल 80 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसी क्रम में बीते रविवार को थाना प्रभारी टी.के. आज़ाद के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च एवं शाम को पैदल गश्त भी किया गया। थाना प्रभारी ने गाड़ियों से भारी पुलिस बल के साथ पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया गया। पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, धार्मिक स्थल, चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया। इस दौरान नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। थाना प्रभारी टी.के. आज़ाद ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डीजे संचालकों को ध्वनि मानक का पालन करने और आयोजकों को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और आमजन ने भी प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें