जिला जेल में बंदी सुधाकर की हुई अचानक मौत ,जेल अधिकारियों के उड़े होश

0
3

 

अचानक बिगड़ी हालत, अस्पताल पहुंचते ही थमी सांसें

पेट दर्द की शिकायत से शुरू हुआ घटनाक्रम

पॉक्सो केस में बंद था 25 वर्षीय मृतक युवक

अंबेडकरनगर

जिला कारागार की चारदीवारी के भीतर सोमवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने जेल प्रशासन को सकते में डाल दिया। पॉक्सो एक्ट के मामले में निरुद्ध एक विचाराधीन बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद बंदी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र निवासी सुधाकर (25) के रूप में हुई है। वह अंबेडकरनगर के अहिरौली थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में विचाराधीन कैदी था। न्यायिक आदेश के बाद उसे 1 मई 2024 से जिला कारागार अंबेडकरनगर में रखा गया था।

दोपहर तक ठीक था, फिर अचानक बिगड़ी हालत… जेल में मची हलचल

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर सुधाकर ने अचानक पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की। कुछ ही समय में उसकी हालत बिगड़ने लगी। जेल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई और उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

जेल से अस्पताल तक पहुंचाने की कोशिशें तेज की गईं, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से जेल अधिकारियों और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

बन्दी की मौत पर जेल की चिकित्सा व्सयवस्था पर उठे सवाल जांच के घेरे में चिकित्सा व्यवस्था

बंदी की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंच गई। नियमानुसार शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

 

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें