जलालपुर, अम्बेडकरनगर। ईरान के सुप्रीम लीडर की हमले में मौत की खबर के विरोध में अम्बेडकरनगर जनपद के जलालपुर स्थित इमामबाड़ा में कल रविवार को शिया समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर शोक सभा आयोजित की।शोकसभा के दौरान शिया समुदाय के लोगों ने बैठकर मातम मनाया। उपस्थित लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे निंदनीय बताया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं वैश्विक शांति और सौहार्द के लिए चिंताजनक हैं। लोगों ने अमेरिका और इजराइल इस कृत्य पर गहरा विरोध जताया है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। मौके पर एडिशनल एसपी, सीओ जलालपुर, थाना प्रभारी जलालपुर एवं थाना प्रभारी जहांगीरगंज संतोष सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी की जाती रही।
In



















