तरवा (आजमगढ़) :- तरवा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर( तरवा) के रहने वाले बृजेश सिंह पुत्र सुदर्शन सिंह के जन सेवा केंद्र पर दो दिन पहले चोरी हुई थी जिसमें उनका लैपटॉप ,प्रिंटर, तथा डायरी गायब थी।इसकी जानकारी जब बृजेश सिंह को सुबह में हुई तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल तरवा थाना को दिया और इसमें अमन कुमार पुत्र अर्जुन राम ग्राम तरवा (लौरी) को नामजद किया। इसमें उन्होंने बताया कि अमन कुमार पूर्व में उनके जन सेवा केंद्र पर काम करता था और इसके पहले भी उसने ₹50000 की चोरी की जो बाद में उसने वापस कर दिया था इसके बाद बृजेश सिंह ने उसे अपने जन सेवा केंद्र से निकाल दिया था इसके बाद तरवां पुलिस की टीम जांच में जुट गई। इसके बाद मुखबिर द्वारा खबर मिली कि दो लड़के कुछ सामान को बेचने के लिए पकड़ी मोड जा रहे हैं। इसके बाद तुरंत तरवां पुलिस टीम हरकत में आई और थानाध्यक्ष संदीप यादव मय हमराह और उपनिरीक्षक अकीक अहमद मय हमराह ने अमन कुमार पुत्र अर्जुन राम व देवा राजभर पुत्र रामजी राजभर सुल्तानपुर बरेहता को सामान के साथ पकड़ी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।इसके बाद बृजेश सिंह को सामान की तस्दीक करने के लिए थाने पर बुलाया तो उन्होंने अपने सामान की पहचान कीया।
दोनों को गिरफ्तार कर इनके ऊपर मु0अ0सं0 122/19 , धारा 457 ,380 ,411 दर्ज कर जेल भेज दिया गया।