पूजा समितियों व रामलीला मंचों पर मे न होने पाएं अश्लीलता नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई

0
3

अहरौला आजमगढ़

शुक्रवार को अहरौला थाना में आगमी त्योहारों को लेकर शांति कमेटी की बैठक की गई बैठक में मुख्य रूप से एसडीएम बुढनपुर चंद्र प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकार बुढनपुर विजय सिंह गौर थानाध्यक्ष अहरौला रामकिशोर शर्मा के द्वारा पूजा समितियां और रामलीला समितियों, डीजे संचालको के साथ बैठक की गई बैठक में एसडीएम बुढनपुर चंद्रप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकार बुढनपुर विजय सिंह गौर के द्वारा बताया गया कि अहरौला क्षेत्र में 52 जगहों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना, 12 जगहों पर रामलीला का मंचन और दो जगह पर दशहरे के दिन रावण दहन होगा पूजा समितियों, रामलीला समितियों, और डीजे संचालकों से अपील की गई की दुर्गा पूजा और रामलीला मंचन के दौरान कहीं कोई अश्लीलता न होने पायें बिना अनुमति के कोई आयोजन करना कानून अपराध होगा दुर्गा पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पारंपरिक रूप से ही दुर्गा प्रतिमाएं बैठेगी अपने प्रपत्र में स्थान मोबाइल नंबर का सही उल्लेख करें निर्धारित समय 10:00 बजे रात तक ही डीजे निर्धारित वॉल्यूम पर ही बजायेंगें किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें कहां की अगर किसी भी पूजा समिति के अंतर्गत अश्लील गाने ड्रांस पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी वही वाकरकोल ग्राम सभा में पिछले साल रामलीला मंचन के दौरान हुए अश्लील डांस हुए थे जिस पर कार्रवाई हुई थी उन्होंने शख्त निर्देश दिया अगर ऐसा पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। अंत मे एसडीएम बुढनपुर चंद्रप्रकाश सिंह व सीओ बुढनपुर विजय सिंह गौर ने सभी आयोजन समितियों रामलीला मंचन समितियों डीजे संचालकों से शपथ दिलवाई कि वह अपने नियमों के अनुसार ही काम करेंगे और मर्यादित ढंग से पूजा अर्चना और आयोजन करेंगे। इस मौके पर डॉ. अशोक सिंह, जीत नारायण सिंह, डॉ चंद्रभान सिंह, संजय पांडेय, प्रेम सागर मोदनवाल, शत्रुघ्न कनौजिया, रजत कुमार, प्रभाकर यादव, दिनेश कुमार, लाल बहादुर यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें