प्रसूता का शव पहुंचते ही नाटी गाँव में मचा कोहराम,अंतिम संस्कार तक मौजूद रहा भारी संख्या में पुलिस बल

0
1

 

(आजमगद) माहुल पोस्टमार्टम के बाद प्रसूता का शव कड़ी सुरक्षा के साथ शनिवार शाम जैसे ही नाटी गांव में पहुंचा वहां कोहराम मच गया। स्वजनों और गांव वालो के करुण क्रंदन से लोगों की आँखें नम हो गई। आधे घंटे के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए दुर्वासा धाम के श्मशान घाट पर ले जाया गया जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पोस्टमार्टम हाउस से जैसे ही मृतका का शव एंबुलेंस में रख कर स्वजन रवाना हुए थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह माहुल चौकी प्रभारी यश सिंह पटेल पुलिस बल के साथ रास्ते भर सतर्क दृष्टि रख कर चलते रहे। माहुल बाजार से नाटी गांव तक चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। शव के नाटी पहुंचते ही थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल भी वहां पहुंच गए। उसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को दुर्वासा धाम के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें