गोवंशों के बैठने का स्थान स्वच्छ किया गया व गोवंशों को गुण व हरा चारा खिलाया गया

0
1

 

लालगंज,सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को विकास खंड पल्हना के भरथीपुर स्थित। बृहद गौ संरक्षण केंद्र मियापुर बासदेवा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष, ध्रुव सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में भाजपा जिला एवं मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़,चढ़कर भाग लिया ।अभियान के दौरान गौ संरक्षण केंद्र परिसर की साफ-सफाई की गई। कार्यकर्ताओं ने परिसर में फैले कचरे को हटाया और गोवंशों के बैठने के स्थान को स्वच्छ बनाया। इसके बाद सभी ने गोवंशों को गुड़ व हरा चारा खिलाकर गोसेवा की।

जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज में सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है। गोवंशों की सेवा और संरक्षण के साथ-साथ उनके आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान लोगों को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हैं और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।उन्होंने अभियान में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि जनसहयोग से ही सेवा व स्वच्छता के कार्यों को व्यापक रूप दिया जा सकता है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामानुज सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाई के यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत प्रभारी चंदन सरोज, प्रधान इंद्रजीत यादव,सुदर्शन सिंह, जीत बहादुर सिंह,ओमकार यादव, मुन्ना सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह, बलवंत सिंह, अजीत सिंह,श्याम कन्हैया,राजपत राजभर, संजय राजभर, कृष्ण राम सिंह मुन्ना, पंकज सिंह, राजेन्द्र राजभर,ओम प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें