महिलाओं को बहला-फुसलाकर जबरदस्ती गलत काम करवाने वाली महिला गिरफ्तार

0
471

अहिरौला/आजमगढ़ जिले की पुलिस ने महिलाओं को मजबूर कर जबरदस्ती गलत काम करवाने वाली महिला को किया गिरफ्तार। आरोपित महिला अंजू पांडे के ऊपर आरोप है कि 2 महिलाओं को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और गलत काम करने के लिए मजबूर किया। आरोपी अंजू पांडे ने दोनों महिलाओं को बुलाकर अपने घर में जबरदस्ती बंद करके रखा। इसके बाद भी दोनों महिलाओं ने गलत काम करने के लिए राजी नहीं हुई तो उन दोनों महिलाओं के साथ उत्पीड़न किया जाने लगा और जान से मारने के लिए धमकी देने लगी। मौका पाते ही दोनों महिलाएं जान बचाते हुए भागकर कंधरापुर थाने पहुंची। महिलाओं में शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने मामले की प्राथमिकता दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिलाओं की शिकायत 6 अप्रैल को थाने पहुंची थी। इस मामले की विवेचना करते हुए जिले के पुलिस ने आरोपित अंजू पांडे पत्नी बृजेश पांडे निवासी भैंसापुर थाना अहिरौला यह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मंजू पांडे ने दोनों महिलाओं को अपने घर पर बुलाई थी जिसमें एक महीना प्रयागराज की रहने वाली है । दोनों महिलाओं को 4 अप्रैल को ही अपने घर पर बुलाई थी। इसके बाद दोनों महिलाओं को गलत काम करने के लिए दबाव बनाने लगी। पीड़ित महिलाओं में पुलिस को शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्ट-विनोद कुमार संवाददाता फूलपुर

In