राष्ट्रीय एकता दिवस पर वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश राय ने सरदार पटेल के जीवनी पर डाला प्रकाश

0
105

बरदह/स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में गांधी इंटर कॉलेज बरदह में समारोह पूर्वक मनाया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश राय ने सरदार पटेल के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा विवेक कुमार सिंह ने भारतीय संघ के वर्तमान स्वरूप में सरदार पटेल के योगदान को बताया और उन्हें आधुनिक भारत का बिस्मार्क बताया। अल्का सिंह, शीला कुमारी, आकांक्षा, सर्वेश मौर्य, आयुष राय और  अमित प्रजापति के द्वारा छात्रों के मध्य सरदार पटेल जी के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता श्री विजयराम तथा सुनील राय मनोज सिंह स्वतंत्र यादव तौहीद आलम कुमारी आकांक्षा नवीन मिश्र शैलेश भिर्गु नाथ सिंह के द्वारा छात्रों की निबंध प्रतियोगिता कराई गई। अमित प्रजापति के द्वारा कार्यक्रम का प्रभावशाली सफल संचालन किया। अंत में प्रधानाचार्य अमरनाथ ने सरदार पटेल के भारत के राष्ट्रीय एकीकरण में किए गए योगदान को सराहा ते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विवेक कुमार सिंह तथा अमित प्रजापति और समस्त शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

In